Posts

Showing posts with the label ||shrimad bhagwat geeta in hindi

panchachuli desh lyrics kumauni song.

Image
Panchachuli desh lyrics  Lyrics हिमाली हावा सुरूरू, बगन्या पानी तुरुरू हिमाली हावा सुरूरू, बगन्या पानी तुरुरू तिमी हैमी नैसी जूँला पंचाचूली देश गुरुरू, पंचाचूली देश गुरुरू… आसमानी तारा टिमटिम टिमटिम, हिमाली डाणा सफेद, हिमाल हमरी जनमभूमि, मरण होलो परदेश… काली गंगा कल कल, गोरी गंगा छल छूटी गयो घरबार, आँसू ढलकी ढल सुख दुख ज़िन्दगी को, संग संग कांटूलो, आधा तिमी, आधा हैमी, हिटी जूँलो बाटो

श्रीमद् भगवदगीता अठारहवाँ अध्यायः मोक्षसंन्यासयोग || Shreemad bhagwat geeta chapter 18 ||shrimad bhagwat geeta in hindi

Image
सम्पूर्ण श्रीमद भागवत गीता sampuran shrimadh bhagwat geeta  अठारहवाँ अध्यायः मोक्षसंन्यासयोग- श्रीमद् भगवदगीता ।। अथाष्टादशोऽध्यायः ।। अर्जुन उवाच संन्यासस्य महाबाहो तत्त्वमिच्छामि वेदितुम्। त्यागस्य च हृषीकेश पृथक्केशिनिषूदन।।1।। अर्जुन बोलेः हे महाबाहो ! हे अन्तर्यामिन् ! हे वासुदेव ! मैं संन्यास और त्याग के तत्त्व को पृथक-पृथक जानना चाहता हूँ। श्रीभगवानुवाच काम्यानां कर्मणां न्यासं कवयो विदुः। सर्वकर्मफलत्यागं प्राहुस्त्यागं विचक्षणाः।।2।। श्री भगवान बोलेः कितने ही पण्डितजन तो काम्य कर्मों के त्याग को संन्यास समझते हैं तथा दूसरे विचारकुशल पुरुष सब कर्मों के फल के त्याग को त्याग कहते हैं।(2) त्याज्यं दोषवदित्येके कर्म प्राहुर्मनीषिणः यज्ञदानतपःकर्म न त्याज्यमिति चापरे।।3।। कुछेक विद्वान ऐसा कहते हैं कि कर्ममात्र दोषयुक्त हैं, इसलिए त्यागने के योग्य हैं और दूसरे विद्वान यह कहते हैं कि यज्ञ, दान और तपरूप कर्म त्यागने योग्य नहीं हैं।(3) निश्चयं श...

श्रीमद् भगवदगीता सत्रहवाँ अध्यायः श्रद्धात्रयविभागयोग|| Shreemad bhagwat geeta chapter 17||shrimad bhagwat geeta in hindi

Image
सम्पूर्ण श्रीमद भागवत गीता sampuran shrimadh bhagwat geeta सत्रहवाँ अध्यायः श्रद्धात्रयविभागयोग- श्रीमद् भगवदगीता ।। अथ सप्तदशोऽध्यायः ।। अर्जुन उवाच ये शास्त्रविधिमुत्सृज्य यजन्ते श्रद्धयान्विताः। तेषां निष्ठा तु का कृष्ण सत्त्वमाहो रजस्तमः।।1।। अर्जुन बोलेः हे कृष्ण ! जो शास्त्रविधि छोड़कर (केवल) श्रद्धायुक्त होकर पूजा करते हैं, उनकी स्थिति कैसी होती है? सात्त्विक, राजसी या तामसी?(1) श्रीभगवानुवाच त्रिविधा भवति श्रद्धा देहिनां सा स्वभावजा। सात्त्विकी राजसी चैव तामसी चेति तां श्रृणु।।2।। श्री भगवान बोलेः मनुष्यों की वह शास्त्रीय संस्कारों से रहित केवल स्वभाव से उत्पन्न श्रद्धा सात्त्विकी और राजसी तथा तामसी – ऐसे तीनों प्रकार की ही होती है। उसको तू मुझसे सुन।(2) सत्त्वानुरूपा सर्वस्य श्रद्धा भवति भारत। श्रद्धामयोऽयं पुरुषो यो यच्छ्रद्धः स एव सः।।3।। हे भारत ! सभी मनुष्यों की श्रद्धा उनके अन्तःकरण के अनुरूप होती है। यह पुरुष श्रद्धामय है, इसलिए जो पुरुष जै...

श्रीमद् भगवदगीता सोलहवाँ अध्यायः दैवासुरसंपद्विभागयोग || Shreemad bhagwat geeta chapter 16||shrimad bhagwat geeta in hindi

Image
सम्पूर्ण श्रीमद भागवत गीता sampuran shrimadh bhagwat geeta सोलहवाँ अध्यायः दैवासुरसंपद्विभागयोग- श्रीमद् भगवदगीता ।। अथ षोडशोऽध्यायः ।। श्रीभगवानुवाच अभयं सत्त्वसंशुद्धिर्ज्ञानयोगव्यवस्थितिः। दानं दमश्च यज्ञश्च स्वाध्यायस्तप आर्जवम्।।1।। अहिंसा सत्यम्क्रोधस्त्यागः शान्तिरपैशुनम्। दया भूतेष्वलोलुप्तवं मार्दवं ह्णीरचापलम्।।2।। तेजः क्षमा धृतिः शौचमद्रोहो नातिमानिता। भवन्ति सम्पदं दैवीमभिजातस्य भारत।।3।। श्री भगवान बोलेः भय का सर्वथा अभाव, अन्तःकरण की पूर्ण निर्मलता, तत्त्वज्ञान के लिए ध्यानयोग में निरन्तर दृढ़ स्थिति और सात्त्विक दान, इन्द्रियों का दमन, भगवान, देवता और गुरुजनों की पूजा तथा अग्निहोत्र आदि उत्तम कर्मों का आचरण और वेद-शास्त्रों का पठन-पाठन तथा भगवान के नाम और गुणों का कीर्तन, स्वधर्मपालन के लिए कष्टसहन और  शरीर तथा इन्द्रियों के सहित अन्तःकरण की सरलता। मन, वाणी और शरीर में किसी प्रकार भी किसी को कष्ट न देना, यथार्थ और प्रिय भाषण, अपना अपकार करने वाले पर भी क्रोध...

श्रीमद् भगवदगीता पंद्रहवाँ अध्यायः पुरुषोत्तमयोग|| Shreemad bhagwat geeta chapter 15||shrimad bhagwat geeta in hindi

Image
सम्पूर्ण श्रीमद भागवत गीता sampuran shrimadh bhagwat geeta पंद्रहवाँ अध्यायः पुरुषोत्तमयोग- श्रीमद् भगवदगीता ।। अथ पंचदशोऽध्यायः ।। श्रीभगवानुवाच ऊर्ध्वमूलमधःशाखमश्वत्थं प्राहुरव्ययम्। छन्दांसि यस्य पर्णानि यस्तं वेद स वेदवित्।।1।। श्री भगवान बोलेः आदिपुरुष परमेश्वररूप मूलवाले और ब्रह्मारूप मुख्य शाखावाले जिस संसाररूप पीपल के वृक्ष को अविनाशी कहते हैं, तथा वेद जिसके पत्ते कहे गये हैं – उस संसाररूप वृक्ष को जो पुरुष मूलसहित तत्त्व से जानता है, वह वेद के तात्पर्य को जानने वाला है।(1) अधश्चोर्ध्वं प्रसृतास्तस्य शाखा गुणप्रवृद्धा विषयप्रवालाः। अधश्च मूलान्यनुसंततानि कर्मानुबन्धीनि मनुष्यलोके।।2।। उस संसार वृक्ष की तीनों गुणोंरूप जल के द्वारा बढ़ी हुई और विषय-भोगरूप कोंपलोंवाली देव, मनुष्य और तिर्यक् आदि योनिरूप शाखाएँ नीचे और ऊपर सर्वत्र फैली हुई हैं तथा मनुष्यलोक में कर्मों के अनुसार बाँधनेवाली अहंता-ममता और वासनारूप जड़ें भी नीचे और ऊपर सभी लोकों में व्याप्त हो रही हैं।(2) ...