mohan girdhari lyrics
Mohan girdhari lyrics|हाँ हाँ हाँ मोहन गिरधारी
mohan girdhari lyrics
agar aapko mohan girdhari lyrics achaa lagta hai to jarur se
sabho ko share kare dhanywad!
lyrics
हाँ हाँ हाँ मोहन गिरधारी ॥ हाँ हाँ हाँ मोहन ... ।।
ऐसो अनाड़ी चुनर गयो फाड़ी,
ओ हंसी हंसी दे गयो गारी, मोहन गिरधारी ॥ हाँ हाँ हाँ मोहन... ।।
चीर चुराय कदम चढ़ी बैठ्यो,
लुकी-छिपि करत शुमारी, मोहन गिरधारी ।। हाँ हाँ हाँ मोहन... ॥
बांह पकड़ मोरी अंगुली मरोड़ी,
नाहक शोर मचाय, मोहन गिरधारी ॥ हाँ हाँ हाँ मोहन ... ।।
हरी-हरी चूड़ियाँ पलंगा पर तोड़ी,
नाजुक बड़याँ मरोड़ी, नाहक रार मचाइ, मोहन गिरधारी ।। हाँ हाँ हाँ मोहन ...
।।
दधि मेरो खाय, मटकी मेरी तोड़ी,
हंसी हंसी दे गयो गारी, मोहन गिरधारी ॥ हाँ हाँ हाँ मोहन... ।।
जमुना के तट पर बंसी के बट पर,
अंगियां भिंगा गयो सारी, मोहन गिरधारी।। हाँ हाँ हाँ मोहन..॥
आवन कह गए अजहु न आवै,
झूठी प्रीत लगायी, मोहन गिरधारी ॥ हाँ हाँ हाँ मोहन ... ।।
सांवल रूप अहीर को छोरो,
नैनन की छवि न्यारी, मोहन गिरधारी ॥ हाँ हाँ हाँ मोहन ॥
Comments
Post a Comment
Please don't mentioned adult content..