mera man dariya me lyrisc || Long way from home

mera man dariya me lyrisc || Long way from home 2026

lyrics

किसी के पीछे नहीं चलना था
अपने ही रास्ते बना लिए
सस्ती ये दुनिया में आँखों ने
ख्वाब मेरे थोड़े महंगे सजा लिए
आँखों पे चश्मे चढ़ा लिए
के सबको दिखे चेहरा हँसता हुआ
रुकी नहीं साँसें तो चल पड़ा फिर
और कंधों पे बस्ते उठा लिए

दुनिया घुमा री है और मैं भी कमाल
हूँ देखो ना घूमते जारा हूँ
के टूटे ना हिम्मत इसलिए तस्वीर को
माँ की मैं चूमते जारा हूँ
मिली ना मंज़िल तो चल पड़ा मंदिर को
सोचा भगवान मिलेंगे
जो पहले से अंदर हैं मुझमें बसे हुए
मैं उनको ही ढूँढ़ते जारा हूँ

है घर का वो छोटा जो कंधों पे जिम्मेदारी
बड़ी लेके चला है
जब बैठा वो छाँव में उतारे जूते तब जाना वो
कितना चला है
वो तो बस जानता ये करो भला तो बस होता भला
इतिहास गवाह

जो बाँट के खाता उसे ऊपरवाले से
कम ही मिला है
घर वाले याद भी आते हैं
घर लौटूँ ये बाप नहीं चाहते हैं
जब पेट हो भूखा
तब बिस्तर पे नींद तो आती पर ख्वाब नहीं आते हैं
चेहरे पे धूल लगी जिनके
आईने घर के वो साफ चमकाते हैं
पेट वो भरते हैं भूख से ज़्यादा
जो अक्सर माँग के खाते हैं

टूटा है दिल
टूटा हूँ मैं
पर भी सब रोज़ संभाला है
कुछ ना कुछ कम ही पड़ा है
जबसे ज़िंदगी में होश संभाला है
लिखी ऊपरवाले ने
ज़िंदगी है या मौत की सज़ा, मौत ही होगी शायद क्योंकि
कलम को अपनी वो तोड़ने वाला है

लागत नहीं परदेसी मन मोरा
हर मोड़ चला घरौंदा ना मिला
कागा तू जारे देस पराए
मोरे सपनों का संदेशा लेजा
कागा तू जारे देस पराए
मोरे सपनों का संदेशा लेजा

एक आवे नीम की डाली मेरे सुपने में,
एक घर पड़्या कती खाली मेरे सुपने में,
एक अरहर भरी ट्रॉली मेरे सुपने में,
सरसों के फूल की बाली मेरे सुपने में,
एक चूल्हे आगे पोती माँ,
वा स्वाद हाथ की रोटी का,
एक कोल्हू वाला खेत मेरा,
मिलगे दस खो गया एक मेरा,

एक सूरज छुपता खेत जगेश्वर वाले में,
एक डिबिया की लौ जल्दी दिखे आले में,
वे धरी पाम की कली काठ के ताले में,
फिर फँस गया बचपन चकाचौंध के जाले में,
बेशक कब्जे में जंग लगी,
एक खुला आज भी कुआड़ पड़ा,
एक चरखा खा लिया दीमक ने,
पर देखे मेरी बाट खड़्या,

एक रोवे बजा हीर-हीर चिल्लावे है,
अर टाइम की सुई तीर से तोड़े जावे है,
मेरा मन दरिया में डूबा घड़वा सोहनी का,
मेरा घर पारो सा देवदास किलावे है,

रे काया खा ली दीमक ने,
बचा कुछ धोरे ना मेरे,
ओ कागा सुनता जाइयो रे,
तू कागा सुनता जाइयो रे।

रे काया खा ली दीमक ने,
बचा कुछ पल्ले ना मेरे,
ओ कागा सुनता जाइयो रे,
तू कागा सुनता जाइयो रे।

mera man dariya me lyrisc || Long way from home

Credits
Singer(s)-MC SQUARE , Radhika Bhide , Wicked Sunny
Composer(s)-MC SQUARE , Radhika Bhide , Wicked Sunny
Lyricist(s)-MC SQUARE , Radhika Bhide , Wicked Sunny
Release-May 26, 2026
Language-Hindi 

Comments

Popular posts from this blog

बालाजी आछा लागे सै लिरिक्स, Balaji Achha Lage Se Lyrics hindi and english

Rādhā | राधा | Pandavaas | पण्डौ

जननी मैं राम दूत हनुमान ||RAMDOOT HANUMAN LYRICS